Wednesday, April 2, 2025
Home जानकारी किसानों ने किया कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव

किसानों ने किया कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव

by Doaba News Line

जालंधर: पंजाब भर में किसानों द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों को हटा दिया था। पंजाब पुलिस ने बॉर्डर खाली कराने के लिए किसानों को हिरासल में ले लिया था। इसके विरोध को लेकर किसानों ने आज पंजाब भर में कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव करने का ऐलान किया था। जिसको लेकर आज भारी मात्रा में किसान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर के बाहर पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। किसान कैबिनेट मंत्री के घर का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा था। किसानों के कैबिनेट मंत्री के घर की ओर कूच करने को लेकर पुलिस को हलके बल का प्रयोग करना पड़ा और किसानों को पीछे हटाया गया। जिसके बाद किसान वहीं पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लग गए।

You may also like

Leave a Comment