Thursday, September 19, 2024
Home दिल्ली दिल्ली के CM केजरीवाल ने राजयपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

दिल्ली के CM केजरीवाल ने राजयपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

by Doaba News Line


दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज राजयपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की नई सीएम बनने वाली आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अरविन्द केजरीवाल ने राजयपाल को यह इस्तीफा मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे सौंपा है। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि दिल्ली सरकार 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाएगी।

ATISHI को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी

आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंत्री ATISHI के नाम का बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा , जिसको सभी विधायकों ने सर्वसमति से पास कर दिया है। मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगले चुनावों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी आतिशी जी को दी गई है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह दूसरे राज्यों में सरकारों को गिराया उसी तरह दिल्ली में भी उन्होंने हमारी सरकार को गिराने के लिए पूरा जोर लगाया। भाजपा चाहती थी कि अरविन्द केजरीवाल जेल से इस्तीफा दे दें, तांकि वह दिल्ली की सरकार को गिरा दे। लेकिन हमने अपने विधायकों को पूरी मजबूती के साथ संभाले रखा। भाजपा ने हमारे खिलाफ एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया। भाजपा ने हमारे स्कूलों को खराब करने की कोशिश की, बजुर्गों की पेंशन को रोका। गोपाल राय ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की जनता पर भरोसा है। वह चाहते हैं कि जब दिल्ली की जनता दोबारा से हम पर भरोसा करके हमें बहुमत देगी, तो में फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सम्भालूंगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज शाम को राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा देंगे ,और आज ही सरकार बनाने का दावा भी करेंगें।

आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषण के बाद स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि “दिल्ली को भगवान ही बचाये। आतिशी के माता -पिता ने अफजल को बचाने की पूरी कोशिश की थी।”

आतिशी ने मिडिया को सम्बोधन में कहा कि “मुझे खुशी है, कि अरविन्द केजरीवाल जी ने मुझपर भरोसा किया है। लेकिन मुझे इस बात का दुख भी है, कि अरविन्द केजरीवाल को इस्तीफा देना पढ़ रहा है। भाजपा ने दो साल से अरविन्द केजरीवाल जी को बहुत परेशान किया। भाजपा ने उनपर झूठे केस बनाये। उनके खिलाफ CBI-ED का गलत इस्तेमाल किया। मैं सिर्फ चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभाल रही हूँ। हमारा एक ही मकसद है, अरविन्द केजरीवाल जी का दोबारा से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना।”

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन रही है। इससे पहले सुषमा स्वराज और शिला दीक्षित दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी है।

अब देखने लायक यह भी होगा कि आतिशी मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई निर्णय भी ले पाएंगी, या सिर्फ डम्मी मुख्यमंत्री होंगी। सूत्रों की माने तो मनमोहन सरकार की तरह आतिशी भी सिर्फ डम्मी मुख्यमंत्री होंगी। सरकार को चलाने के सारे फैंसले केजरीवाल के ही होंगें। खेर अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल दिल्ली के विधानसभा चुनावों तक आम आदमी ने आतिशी को अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया हैं।

BREAKING: शिक्षा मंत्री आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने आज शिक्षा मंत्री आतिशी दिल्ली को नई सीएम के रूप में चुना है। अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। हालांकि आतिशी के नाम का ऐलान थोड़ी देर में किया जा सकता।

जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपकर नए CM का नाम बताएंगे। कहा यह भी जा रहा है कि इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा।

You may also like

Leave a Comment