दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries): आज यकायक कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। जिससे व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। सुरक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को साहस एवं पराक्रम के बल पर विशेष महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं तथा गेहूं का दान करें।
वृषभ (Taurus): आज महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न बाधा आएंगी। अपनी समस्याओं को अधिक समय तक न बढ़ने थे। उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय लें ।
उपाय :- आज ओपल रत्न चांदी में बनवाकर धारण करें। केसर को पानी में डालकर स्नान करें।
मिथुन (Gemini): आज नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों के बॉस से संबंध मधुर होंगे। चर्म उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।
उपाय:- वीरान अथवा सुनसान जगह पर भूमि के नीचे सुरमा दबाएं।
कर्क (Cancer) आज अध्ययन एवं अध्यापन में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने करने के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करने का प्रयास करें। नहीं तो कार्य बिगड़ जाएगा। नौकरी में अधीनस्थ से तालमेल बिठाने का प्रयास करें। लंबे समय से रुके हुए कार्य निपट सकेंगे।
उपाय:- दूध वाला हलवा खाएं।
सिंह (Leo): आज अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। विरोधी आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। व्यावसायिक समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी वाले व्यक्तियों के लिए परिस्थितियां अधिक अनुकूल नहीं रहेंगी। समझदारी पूर्वक कार्य करें।
उपाय:- आज नर्मदेश्वर शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
कन्या (Virgo) आज परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में व्यक्तियों को व्यापार में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां कम होगी।
उपाय:- आज लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
तुला (Libra) आज वाहन कुछ परेशान कर सकता है। माता से व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है। भूमि संबंधी कार्य में किसी विरोधी के कारण बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अन्यथा तनाव हो सकता है। आपको अधीनस्थ आपको षड्यंत्र रच कर फंसा सकता है।
उपाय :- आज पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
वृश्चिक (Scorpio) आज सुख सुविधा में वृद्धि होगी। मनपसंद स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। माता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। आज का दिन आपके लिए उन्नत दायक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने प्रत्येक कार्य को समझदारी पूर्वक करें।
उपाय :- श्री गणेश जी को पीले फूल एवं दूर्वा घास चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius) आज प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण पद के मिलने से समाज में प्रभाव बढ़ेगा। संपत्ति संबंधी कार्य में अधिक परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। नवीन मकान, वाहन आदि के क्रय विक्रय की संभावना रहेगी।
उपाय :- हनुमान जी के मंदिर में बूंदी के लड्डू , नारियल एवं लाल चंदन की फूलों की माला चढ़ाएं।
मकर (Capricorn) आज दिन अधिक शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं कम होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। आप अपने पराक्रम बुद्धि विवेक से मान प्रतिष्ठा को बनाए रखें। नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय :- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ (Aquarius) आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। शासन सात बैठे व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आजीविका के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे।
उपाय:- आप 5 वट वृक्ष लगाए अथवा लगाने में सहायता करें।
मीन (Pisces) आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से लाभ व उन्नति दायक रहेगा। आज अधिक सकारात्मक समय रहेगा। किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को बनाए रखें। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय सोच कर लें। नौकरी में नवीन जिम्मेदारी मिलेगी।
उपाय :- आज ब्राह्मणों को भोजन एवं वस्त्र का दान करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195
