Friday, October 10, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope: बुधवार के दिन भगवन गणेश हर लेंगे इन राशि के जातकों का हर कष्ट

Daily Horoscope: बुधवार के दिन भगवन गणेश हर लेंगे इन राशि के जातकों का हर कष्ट

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज आपका दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। धैर्य पूर्वक कार्य करें। विरोधियों से सावधान रहे। जब तक कार्य पूरा ना हो जाए, तब तक किसी से कार्य के संबंध में चर्चा न करें।

उपाय:- आज दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करें। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ (Taurus) आज व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ धन लाभ होगा।

उपाय:- आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

मिथुन(Gemini) आज भूमि, भवन, वाहन संबंधी कार्य में आने वाली बाधाएं कम होगी। आप अपने पराक्रम से नया कुछ कर दिखाएंगे। परंतु प्रारंभ में संघर्ष कुछ अधिक करना पड़ेगा। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा।

उपाय:- आज एक समय नमक न खाएं।

कर्क (Cancer) आज नौकरी में पदोन्नति होने का शुभ समाचार मिलेगा। खेलकूद की दुनिया से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय बन सकता है।

उपाय:- आज शिवलिंग पर गन्ने से अभिषेक करें। शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह (Leo) आज कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी अकारण आपसे उलझ सकता है। आपको उलझने के बजाय बचाव का मार्ग तलाशना होगा। इसके लिए खुद को पहले से तैयार रखें। व्यापार के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा।

उपाय:- सूर्य मंत्र का जाप करें। बुजुर्गों की सेवा करें।

कन्या (Virgo) आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। व्यापार में आप अपनी सूझबूझ से अच्छी उन्नति करेंगे। नौकरी में आपको मनचाहे पद पर मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है।

उपाय:- बृहस्पति मंत्र का 108 बार हल्दी की माला पर जप करें।

तुला (Libra) आज किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। व्यापार में नए साझेदार बनने से उन्नति होगी। धन-संपत्ति विवाद को कोर्ट कचहरी में जाने से रोकें और इसे परिजनों की मदद से कोर्ट के बाहर ही निपटने की कोशिश करें। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं।

उपाय:- आज चंद्र मंत्र का मोती की माला पर 21 बार जाप करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज माता से अकारण अनबन हो सकती है। उनसे दूर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सुख सुविधा में कुछ कमी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यर्थ विघ्न आ सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा में किसी विपरीत साथी से निकटता बढ़ेगी।

उपाय:- अपना कार्य ईमानदारी से करें। शनि मंत्र का 21 बार जाप करें।

धनु (Sagittarius) आज विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग है। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। व्यापार में नए सहयोगी उन्नति कारक सिद्ध होंगे। उद्योग धंधे में आई बाधा शासन सत्ता के सहयोग से दूर होगी।

उपाय:- हनुमान जी को केसर के साथ घीसा लाल चंदन लगाना चाहिए।

मकर (Capricorn) आज आप अपना काम धंधा छोड़कर मौज मस्ती में लगे रहेंगे। भोग विलास में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में अपना कार्य दूसरों के भरोसे छोड़ने की आदत बनी रहेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को स्वयं करें।

उपाय:- श्री गणेश जी को दूर्वा घास और मोदक अर्पित कर आरती करें।

कुंभ (Aquarius) आज आप अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। अन्यथा परिवार में अकारण वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में आया विघ्न किसी परिजन के सहयोग से दूर हो जाएगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी।

उपाय:- श्री हनुमान जी को भक्ति भाव से गुलाब की माला तथा फल अर्पण करें।

मीन (Pisces) आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अध्ययन, अध्यापन के कार्य से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। सेना से जुड़े लोगों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राजनीति में आपके विरोधी परास्त होंगे।

उपाय:- सात प्रकार का अनाज दान करें।

You may also like

Leave a Comment