Thursday, September 19, 2024
Home क्राईम लुधियाना में नशा तस्करों और CIA पुलिस में हुई क्रॉस फायरिंग, 1 पुलिस कर्मी और एक नशा तस्कर घायल

लुधियाना में नशा तस्करों और CIA पुलिस में हुई क्रॉस फायरिंग, 1 पुलिस कर्मी और एक नशा तस्कर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में के धांदरा में आज पुलिस के CIA स्टाफ और नशा तस्करों में जमकर मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और तस्करों में क्रॉस फायरिंग भी हुई, जिसमें एक पुलिस कर्मी और एक नशा तस्कर घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल पुलिस कर्मी का नाम संदीप है, जिसे हेड इंजरी हुई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की मदद से घायल नशा तस्कर के भाई और घायल पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस कर्मी संदीप डीएमसी अस्पताल में दाखिल हैं और नशा तस्कर रोहित को दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रोहित के भाई मनीष पर पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

वहीं नशा तस्कर की पत्नी ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह करीब 8.30 बजे सिविल वर्दी पुलिस कर्मचारी उनके घर के बाहर आए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें कहा कि वह मनीष को गिरफ्तार करने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने वर्दी नहीं थी पहनी थी, जिस कारण उन्हें पता नहीं चला कि क्या वह असल में पुलिस कर्मी है या नहीं। उसके अनुसार जिसके बाद कुछ पुलिस कर्मी पड़ोसियों की दीवार फांद कर उनके घर में दाखिल हो गए। उसके अनुसार पुलिस कर्मचारियों के साथ उसके परिवार की हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दो गोलियां चलाई जो उसके पति रोहित को लगीं।

जानकारी देते हुए JCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा है कि हमलावरों से अवैध हथियार भी मिले हैं। मौके से उन्होंने तीन लोगों को पकड़ा है। पता चला है कि हरियाणा पुलिस भी कई बार इन बदमाशों के घर रेड कर चुकी है। पुलिस पार्टी को सूचना थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर इक्ट्ठे हुए हैं। आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद हुई है। मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने अपने बचाव के लिए फायर किया था।

You may also like

Leave a Comment