Saturday, April 19, 2025
Home जालंधर कांग्रेस का ईडी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

कांग्रेस का ईडी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर (सलोनी,पूजा) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) जालंधर ईडी ऑफिस के बाहर कांग्रेस नेताओं द्वारा जमकर धरना प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि यह प्रदर्शन कांग्रेस सीनियर नेता राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई के बाद शुरू हुआ। जो कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसियों ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी की। वहीं ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी और बैरीकेडिंग भी की गई।

आपको बता दें ईडी का आरोप है कि कांग्रेस सीनियर नेता राहुल गांधी ने ₹2,000 करोड़ की संपत्तियों पर ₹50 लाख में कब्जा किया है। जिसके कारण एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करवाई की है।

आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि अगर अमन अरोड़ा के घुटनों में दम है तो वह प्रताप सिंह बाजवा को गिरफ्तार करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि जो जानकारी प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दी गई है वह जानकारी खबर द्वारा पहले ही नशर कर दी गई थी। पंजाब के हाल क्या है यह तो सभी जानते है, लेकिन भाजपा सरकार ईडी का हवाला देकर कांग्रेसी नेताओं को डराने की कोशीश कर रही है, हम डरने वालों में से नहीं है।

धरना प्रदर्शन के दौरान अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद हुए। सांसद औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी ने नहीं डरी थी और ना ही कभी डरेगी। कांग्रेस को डराने की कोशिश की जा रही है, मगर कांग्रेस डरेगी नहीं है। अडानी जैसे लोग सारे देश को लूट कर खा गए। जो व्यक्ति आवाज उठाता है, उस पर केंद्र सरकार कार्रवाई कर देती है।

You may also like

Leave a Comment