Wednesday, March 12, 2025
Home पंजाबअमृतसर International women’s day पर अमृतसर पहुंचे CM मान, खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में होंगे शामिल

International women’s day पर अमृतसर पहुंचे CM मान, खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में होंगे शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

अमृतसर: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके अमृतसर पहुँच रहे हैं। यहां आज वह अमृतसर के खालसा कॉलेज फॉर विमेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे के बाद शुरू होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनके योगदान पर चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मान महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ ही सरकार की नई योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कई बड़े अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में छात्राएं और महिलाएं शामिल होंगी।

बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पंजाब सरकार की छुट्टियों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। जिसके चलते राज्य में आज यानी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकार ने 8 मार्च को राज्य में आरक्षित अवकाश घोषित किया है, जो केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए ही होगा। जबकि 8 मार्च को राज्य में स्कूल और कॉलेज रोजाना की तरह खुले रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment