दोआबा न्यूजलाइन


चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज राज्य के वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के हाल ही में नियमित किए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। दरअसल आज सीएम मान ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित समारोह में कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ, जहां मुख्यमंत्री साहब ने खुद व्यक्तिगत रूप से हर एक कर्मचारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को स्थायी सेवा का लाभ देकर उनका मनोबल बढ़ाना और विभाग की कार्यक्षमता को मजबूत करना है। उनके अनुसार सरकार का यह मानना है कि इस पहल से पंजाब में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्यों में नई ऊर्जा और गति आएगी। वहीं कार्यक्रम में अनोखी बात यह देखने को मिली कि एक समारोह के दौरान एक कर्मचारी ने सीएम भगवंत मान के लिए शायरी बोली और उनका धन्यवाद किया।
वहीं इस आयोजन में संबोधन के दौरान सीएम मान ने कहा कि आज के दिन में जो काम हो रहा है, ये काम पिछली सरकारों में नहीं हुआ। अगर उनके ध्यान में आया भी होगा तो उन्होंने दरकिनार कर दिया। सरकारों का काम लोगों सुरक्षा और उनकी जरूरतों को पूरा करना। हमारा काम हर डिपार्टमेंट को पुख्ता करना है। मगर पिछली सरकारों की नीतियां कुछ और ही थी।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर विरोधी पार्टियां इतनी ही ढंग की होती तो मुझे कुर्सी चाहिए ही नहीं थी। हमारी पार्टी कुर्सी की लालच नहीं करती। विरोधी पार्टी की सबसे प्रमुख चीज है कि पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा। पंजाब में ऐसा ही चलता रहा है। पैसे से पावर कमाते थे और पावर से पैसा।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों में पहले अपने परिवारों के पेट भरे, फिर जनता की बारी लगाई जाती थी। अपने खुद के लिए पैसा इकट्ठा करना और लोगों के जो छोटे छोटे रोजगार कर रहे हैं, उन्हें छीनने का काम पिछली सरकारों ने किया। सीएम मान ने शायरी बोलते हुए कहा- जिस देश का राजा व्यापारी, उस देश की जनता भिखारी।