दोआबा न्यूज़लाईन
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में जल्द होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में जल्द होने वाले विधानसभा उपचुनावों की तारीख में बदलाव कर दिया है। चुनाव आयोग ने आज बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसके संबंध में एक लेटर भी जारी किया गया है।


जिसमें चुनाव आयोग ने बताया है कि भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर इन चुनावों की तारीखों में बदलाव किया गया है। पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। वहीं केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। जिसके चलतेमतदान पर असर पड़ना था। इसके चलते चुनाव आयोग ने तारीख को आगे बड़ा दिया। दरअसल 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने थे जो अब 20 नवंबर को होंगे।
बताते चलें कि 20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी 20 नवंबर को ही उपचुनाव होंगे।