Monday, October 6, 2025
Home पंजाब तरनतारन में बजा उपचुनाव का डंका, AAP विधायक के निधन पर खाली हुई थी सीट

तरनतारन में बजा उपचुनाव का डंका, AAP विधायक के निधन पर खाली हुई थी सीट

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय चुनाव आयोग ने आज तरनतारन में उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। हालांकि प्रमुख पार्टियों ने इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का पहले ही ऐलान कर दिया है। लेकिन आज चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख की भी घोषणा कर सबका इंतजार ख़त्म कर दिया है।

चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को काउंटिंग और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
वहीं चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। तरनतारन उपचुनाव के लिए 4 प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, AAP, अकाली दल और भाजपा ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इनमें AAP ने एक बार फिर दलबदलू को मौका दिया है। CM भगवंत मान ने बीते शुक्रवार को ही हरमीत संधू को उम्मीदवार घोषित कर उनपर भरोसा दिखाया है। दरअसल वह अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए।

बता दें कि करीब 3 महीने पहले AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। जानकारी के अनुसार डॉ. सोहल पेशे से डॉक्टर थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। बीमारी के बावजूद वे लगातार जनता से जुड़े रहे और सेवाभाव में सक्रिय रहे। लेकिन इस साल जून में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था।

You may also like

Leave a Comment