Home राज्य अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए 265 लोग, मृतकों में पूर्व CM रुपाणी सहित 241 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए 265 लोग, मृतकों में पूर्व CM रुपाणी सहित 241 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अहमदाबाद: अहमदाबाद में बीते दिन हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में 241 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। जबकि 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। कहा यह भी जा रहा है कि
विमान जिस समय मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में गिरा, उस समय हॉस्टल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अभी तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। लेकिन हॉस्टल से 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि इस बड़े हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं। मृतकों के परिवारों से शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट मांगे गए हैं।

वहीं हादसे के बाद पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और वे सिविल अस्पताल जाकर पीड़ितों से मिले।

Breaking: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, एयरपोर्ट से टेक ऑफ के दौरान क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान

अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के गुजसेल एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के बाद एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्लेन में 2 पायलट 10 केबिन क्रू सहित करीब 242 यात्री लोग सवार थे। विमान हादसे के बाद NDRF और SDRF की टीमें के रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुँच गई हैं।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद 1:40 मिनट पर क्रैश हो गया। इस बात की पुष्टि अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने की है।

जानकारी के अनुसार दुर्घनाग्रस्त विमान में सवार यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। अभी तक कितने लोग मरे गए हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन खबर यह भी है की हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार विमान जिस बिल्डिंग से टकराया है, वहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि हादसे में सिविल अस्पताल के 15 डॉक्टर घायल हुए हैं।

सूचना यह भी है की दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। कहा जा रहा है कि वह लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। हालांकि अभी तक इस खबर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई है।

You may also like

Leave a Comment