दोआबा न्यूजलाइन

बॉलीवुड: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का बीती शाम अचानक निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार संजय बीते गुरुवार शाम इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में मैच खेल रहे थे, इस दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद तुरंत आनन -फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

वहीं एनएनआई को जानकारी देते हुए संजय के दोस्त लेखक सुहेल सेठ ने बताया कि गार्ड्स पोलो क्लब में वो पोलो खेल रहे थे, तभी उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई। जिसके बाद संजय को बेचैनी हुई और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मार लिया था जिसके चलते उनकी तकलीफ बढ़ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सुहेल सेठ X पोस्ट:

संजय की मौत की पुष्टि अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट डाल कर की। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘संजय कपूर के निधन से बहुत आहत हूं। 12 मई की सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हुआ। यह बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवारवालों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’
बताया जा रहा है कि 53 वर्षीय संजय कपूर अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और दोनों का एक बेटा है। वहीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर से संजय कपूर के 2 बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। बताते चलें कि बिजनेसमैन संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी लेकिन 2016 में तलाक के बावजूद भी दोनों के रिश्ते अच्छे थे।