Monday, February 24, 2025
Home जालंधर नगर निगम चुनाव से पहले BJP का बड़ा Action, 6 नेताओं को किया सस्पेंड

नगर निगम चुनाव से पहले BJP का बड़ा Action, 6 नेताओं को किया सस्पेंड

by Doaba News Line

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हुई कार्रवाई

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर: नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर के राजनितिक गलियारों से एक बढ़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार BJP जालंधर ने एक बढ़ी करवाई करते हुए पार्टी के 6 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है।

इस संबंध में BJP के जालंधर प्रधान सुशिल कुमार ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते विनीत धीर, सौरभ सेठ, कुलजीत हैप्पी, गुरमीत चौहान और अमित लुधरा वेस्ट विधानसभा जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्य्ता से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी जालंधर भाजपा के सक्रिय सदस्य थे।

बताया यह भी जा रहा है कि पार्टी ने ये कार्रवाई इसलिए की है, क्योंकि सभी नेता कुछ दिनों से एक साथ पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे। जिससे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हो सकता था। इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि ये सभी नेता जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जिसके संबंध में अभी तक नेताओं की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

You may also like

Leave a Comment