Home जालंधर मनीष सिसोदिया के बयान पर भड़की BJP, बोले-“आप” पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कर रही दरकिनार

मनीष सिसोदिया के बयान पर भड़की BJP, बोले-“आप” पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कर रही दरकिनार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर (सतपाल शर्मा) जिला भाजपा जालंधर द्वारा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोरंजन कालिया पूर्व मंत्री (पंजाब) एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बीते दिन कहा कि ‘उद्योगपति नितिन कोहली शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी का समर्थन करते रहे हैं और आज औपचारिक रूप से इस पार्टी में शामिल हो गए हैं।’मनीष सिसोदिया ने नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का आम आदमी पार्टी का प्रभारी घोषित किया।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार थे। नितिन कोहली ने उक्त चुनावों के दौरान पूरे दिल से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू का समर्थन किया था और कोर कमेटी की बैठकों में भाग लिया करते था। जालंधर संसदीय क्षेत्र के चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कोर कमेटी की बैठकें लगभग रोजाना रात में होती थीं। विजय रूपानी पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात और भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी बैठकों की अध्यक्षता किया करते थे। कोर कमेटी में उम्मीदवार सुशील रिंकू, सुशील शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा, मनोरंजन कालिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा, के.डी. भंडारी पूर्व सीपीएस, राकेश राठौर, महासचिव भाजपा, पंजाब, शीतल अंगुराल पूर्व विधायक स. सर्बजीत सिंह मक्कड़ पूर्व विधायक, स. जगबीर सिंह बराड़ पूर्व. विधायक व अन्य शामिल होते थे।

इस प्रकार मनीष सिसोदिया का बयान पूरी तरह से भ्रामक है और वास्तविकता से दूर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं क्योकि दिल्ली की हार के बाद पंजाब सरकार में बाहरी लोगों को बढ़िया पोस्टिंग दी जा रही है। पंजाब सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से बाहरी लोग चला रहें है, जिनके पास न तो कोई संवैधानिक अधिकार है और न ही कोई जिम्मेदारी। इस तरह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की हैं, वह ठगे महसूस कर रहे है। मनीष सिसोदिया के बयान पर भारतीय जनता पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होती अगर सिसोदिया सच बताते कि नितिन कोहली ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का समर्थन किया था और उसके बाद 29-5-2025 को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment