Home पंजाबअमृतसर अमृतसर से बड़ी खबर, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने फिर सुखबीर बादल को चुना पार्टी का प्रधान

अमृतसर से बड़ी खबर, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने फिर सुखबीर बादल को चुना पार्टी का प्रधान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (SAD) से जुडी एक अहम खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को फिर एक बार शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने सुखबीर सिंह बादल को पार्टी के प्रधान के रूप में चुन लिया है। इस सम्बन्ध में एक अहम बैठक अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में बने तेजा सिंह समुद्री हॉल में संपन्न हुई, जहां सुखबीर बादल को सर्वसम्मति से पार्टी का प्रधान बना दिया गया। इस दौरान कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

इस चुनाव के दौरान बड़ी बात यह भी रही कि सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ किसी ने भी अपना नाम नहीं दिया था। जिसके बाद सर्वसम्मति के साथ सुखबीर बादल को प्रधान चुन लिया गया। अंत में अकाली नेता और चुनावों के लिए चुने गए रिटर्निंग ऑफिसर गुलजार सिंह रणिके ने मीटिंग के बीच सुखबीर बादल के नाम पर मोहर लगा दी।

वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान चुने जाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि कहा कि विरोधी पार्टियों ने क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान पहुंचाने के लिए तख्तों के जत्थेदारों को अपने पक्ष में कर लिया था और बागी गुट के नेता सत्ता के लालच में हैं।

बताते चलें कि सुखबीर बादल ने करीब 5 महीने पहले SAD प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था, क्योंकि उन्हें तनखैया घोषित किया गया था। इस दौरान एक दिन गोल्डन टेंपल में सजा भुगतते हुए उन पर गोली चलाने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन गनीमत रहते वे बच गए थे।

You may also like

Leave a Comment