Monday, September 29, 2025
Home राजनीति BJP हाई कमान का बड़ा फैसला, अश्वनी शर्मा पंजाब भाजपा के वर्किंग प्रेजिडेंट नियुक्त

BJP हाई कमान का बड़ा फैसला, अश्वनी शर्मा पंजाब भाजपा के वर्किंग प्रेजिडेंट नियुक्त

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी की हाई कमान ने बड़ा फैसला लेते हुए अश्वनी कुमार शर्मा को पंजाब भाजपा का वर्किंग प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। यह आदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते सोमवार शाम जारी किए हैं। बता दें कि इससे पहले अश्वनी कुमार शर्मा प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अश्वनी शर्मा पठानकोट से विधायक हैं।

इस संबंध में बीती शाम पार्टी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। वहीं प्रधान पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ संभाल रहे हैं। इससे पहले वह भी प्रधान पद पर रह चुके हैं।

बताते चलें कि पंजाब में 2027 में विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके चलते अब भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए अश्विनी शर्मा को वर्किंग प्रधान बनाना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। अश्विनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वे भाजपा के पुराने सिपाही माने जाते हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है। उनको इस पद पर लाना भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से लिया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment