दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर: पंजाब को क्राइम फ्री और नशा मुक्त करने के लिए चलाई गई विशेष मुहीम को लेकर आज पूरे राज्य में पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन CASO चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज जालंधर ग्रामीण और शहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन CASO चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह ऑपरेशन जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न एरिया में सुबह करीब 11 बजे शुरू होकर करीब 3 बजे तक चलेगा। ऑपरेशन CASO को पंजाब DGP गौरव यादव खुद लीड कर रहे हैं।

जालंधर में यह ऑपरेशन देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख की देखरेख में चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत फिल्लौर के गन्ना पिंड सहित कई एरिया में पुलिस उक्त अभियान चलाएगी। पुलिस के ऑपरेशन से पहले ही उक्त जगह पर मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि 500 से अधिक पुलिस कर्मचारी उक्त अभियान में शामिल किए गए हैं।
वहीं SSP खख ने बताया कि उक्त ऑपरेशन में मुख्य तौर पर पीएपी में तैनात ADGP एमएफ फारूकी भी शामिल होंगे। साथ ही अलग- अलग जिलों में कस्बा एसपी और डीएसपी उक्त डिवीजनों की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा रेड की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन त्योहारों को मद्देनजर किया जा रहा है।