Wednesday, May 21, 2025
Home दिल्ली AAP पार्टी को एक और बड़ा झटका, दिल्ली की इकलौती ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने दिया इस्तीफा

AAP पार्टी को एक और बड़ा झटका, दिल्ली की इकलौती ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने दिया इस्तीफा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के राजनितिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की इकलौती किन्नर पार्षद बॉबी किन्नर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि बॉबी किन्नर अब नवगठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) में शामिल हो गई हैं।

कहा यह भी जा रहा है कि बॉबी किन्नर का यह फैसला दिल्ली की नगर राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्षद अब अलग पार्टी बनाकर जनता के मुद्दों को उठाने कि बात कर रहे हैं।

बताते चलें कि बॉबी किन्नर आप पार्टी की 16वीं ऐसी पार्षद बनी हैं जिन्होंने हाल ही में पार्टी छोड़ी है। क्योंकि इससे पहले बीते शनिवार को 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर IVP बनाने की घोषणा की थी। इन सभी नेताओं ने पार्टी पर उपेक्षा और विकास कार्यों में विफलता का आरोप लगाया था।

You may also like

Leave a Comment