संगठन में आंतरिक लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ही एकमात्र पार्टी: सुशील शर्मा
BJP ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित: मनोरंजन कालिया

दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की संगठन पर्व के तहत महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल शेखों ग्रैंड में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस व प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, पूर्व एमएलए शीतल अंगुराल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला भाजपा के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चे और सेलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित हुए।

इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर श्वेत मलिक ने कहा कि हम सभी को सर्वप्रथम संगठन को मजबूत करना होगा और इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही लगातार तीसरी बार मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र में पार्टी ने सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों, बूथों को सदस्यता अभियान में प्राथमिक सदस्य को अपने-अपने बूथ से 50-50 सदस्य अवश्य बनाने होंगे ताकि वे सक्रिय सदस्य के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि आप सभी की मेहनत और लगन से ही आज भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंडल संगठन पर्व की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जाकर मंडलों में शक्ति केंद्र सहयोगी बनाएं।
इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि आंतरिक लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी समाजों के लोग एक ही विचारधारा को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में हर कार्यकर्त्ता धरातल पर जा कर बूथ,मंडल में एकजुट होकर कार्य करेगा ताकि जालंधर में बढ़ता पार्टी का जनादार और मजबूत हो सके।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्षों,मंडलों को अपनी-अपनी मजबूत इकाइयों का गठन करना होगा ताकि इस बार जालंधर से रिकॉर्डतोड़ सदस्य जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पूर्ण विवेक से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित है।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि भाजपा संगठन के विस्तार एवं वैचारिक मजबूती का आधार ही पार्टी को मज़बूत बनाता है।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का दर्शन, सिद्धांत आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी के संविधान अनुसार, नियमों से सभी की सहमति से संगठन का विस्तार करती है। इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि हमारे मंडल की सक्रियता के कारण जिला,बूथ और शक्ति केन्द्र के स्तर पर पार्टी का कार्य अच्छा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में इस बार हर बूथ,मंडल हर घर जाकर प्रत्येक वर्ग को साथ जोड़ने का कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, आशीष सहगल, मनीष बल, राजेश मल्होत्रा, शिव दर्शन अब्बी, किशन लाल शर्मा, अशोक चड्ढा, विनीत शर्मा, दीपाली बागड़िया, मनोज अग्रवाल, भगवंत प्रभाकर, दीवान अमित अरोड़ा, रवि महेंद्रु, बलजीत प्रिंस आदि उपस्थित थे।