दोआबा न्यूज़ लाइन

अहमदाबाद : एयर इंडिया की एक ओर फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई है। प्लेन क्रैश की घटना के बाद 5 दिन में अहमदाबाद से लंदन जा रही दूसरी फ्लाइट में तकनीकी खामी पाई गई है। इस वजह से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट संख्या AI-159 अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही तकनीकी एरर का पता चला। इस फ्लाइट में 250 यात्री थे। लंदन वाली फ्लाइट के अलावा दिल्ली से पेरिस जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI142 भी टेक्निकल परेशानी आने पर रद्द की गई। फ्लाइट की उड़ान से पहले जांच की जा रही थी, तभी टेक्निकल परेशानी दिखी।

दूसरी ओर एयर इंडिया ने बयान दिया है कि कोई तकनीकी खराबी नहीं है बल्कि एयरक्राफ्ट की कमी के चलते रद्द किया गया है। पैसेंजर को जो असुविधा हुई है, उसके लिए हमें खेद है। हमने सभी यात्रियों के लिए उड़ान की दूसरी व्यवस्था कर दी है।
इस दौरान यात्रियों को बहुत परेशनी का सामना करना पड़ा। क्योकि पैसेंजर शेड्यूल के अनुसार ही फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे। महज कुछ समय पहले ही फ्लाइट कैंसिल के बारे में उन्हें पता चला। जिसके बाद उनमे काफी गुस्सा पाया जा रहा है। पैसेंजरस के मुताबिक हमें फ्लाइट कैंसिल होने की बहुत सी वजह बताई जा रही है। हर काउंटर पर घुमाया जा रहा है। इसकी जानकारी पहले ही देने चाहिए थी। ताकि ऐसे हम परेशान न होते। अगर किसी को जरुरी पहुंचना हो तो वो क्या करेगा? इस तरह से जनता को परेशान मत करो। यहां आने के बाद आप बताते हैं कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है।