दोआबा न्यूज़लाईन
नई दिल्ली : After victory in Haryana, BJP organized gratitude program in Delhi दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद दिल्ली में भाजपा पार्टी ऑफिस में आभार प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के वोटर का हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए धनबाद किया। उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कहा, कि हरियाणा के हर वर्ग ,हर जाति के वोटर ने हमें वोट दिया। उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए वोट दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। जब वे सरकार के बाहर होते हैं तो उनकी हालत जल बिन मछली की तरह हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति का जहर फैला रही है। वह अलग – अलग वर्गों के लोगों को भड़का रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा में गीता की धरती है और यहाँ आज सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि आज छठा नवरात्रा है मां कात्यायनी का आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण कर हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन पर हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है।
पीएम् मोदी के सम्बोधन से पहले पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्ढा ने आभार प्रोग्राम में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने और जम्मू कश्मीर में पार्टी का वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ने पर कहा कि यह सब हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्यों का फल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू – कश्मीर में दशकों के बाद शांतिपूर्ण चुनाव हुए है। यह चुनाब ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता न रुकने वाले है ,न थकने वाले हैं और झुकने वाले तो बिलकुल नहीं हैं।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से परजीवी पार्टी बन गई है। कांग्रेस हरियाणा में अकेली लड़ी इसलिए हार गई। वह अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जितनी सीटें जीती ,वह अपने सहयोगियों के दम पर ही जीती। उन्होंने कहा कि भारत को बाँटने की अंतर्राष्ट्रीय साजिशें हो रही हैं। आज में पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूँ ,कांग्रेस के चट्टे – बट्टे इसमें शामिल हैं। देशभक्त हरियाणा ने इसका मुंह तोड़ जबाब दिया।