Wednesday, July 16, 2025
Home क्राईम पहलगाम हमले के बाद एक बार फिर एक्शन में भारत सरकार, पाकिस्तान से चीजों के इंपोर्ट पर लगाया BAN

पहलगाम हमले के बाद एक बार फिर एक्शन में भारत सरकार, पाकिस्तान से चीजों के इंपोर्ट पर लगाया BAN

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

देश: पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में कोल्ड वार जारी है। इसी कड़ी ताजा जानकारी यह है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर पाबंदी लगा दी है। यह नियम तुरंत लागु कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है। आज यानि शनिवार सुबह सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के अनुसार अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। इसमें साफ़ कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी।

बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत सरकार ने सिंधी जल संधि समाप्त कर दी। जिसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने के आदेश जारी कर दिए। इसी कड़ी में भारत ने बाद में भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी के अनुसार भारत ने हानिया आमिर, माहिरा खान समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। दरअसल बुधवार को भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके बाद जवाबी करवाई में पाकिस्तान ने भी भारतीय गानों पर रोक लगा दी है। जिसके बाद PBA ने पाकिस्तान के FM रेडियो स्टेशनों पर ‘भारतीय गानों’ के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने एक बयान में कहा है कि अगर भारत सिंधु नदी का पानी रोकता है हम हमला कर देंगे। आसिफ ने शुक्रवार को यह बयान जारी किया है। हालांकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पहलगाम हमले के बाद अपने बयान को लेकर पहले भी चर्चा का विषय बन चुके हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकियों को पाल रहा है।

You may also like

Leave a Comment