Sunday, February 23, 2025
Home देश कोरोना के बाद भारत पर मंडराया HMPV वायरस का खतरा, 8 केस आए सामने

कोरोना के बाद भारत पर मंडराया HMPV वायरस का खतरा, 8 केस आए सामने

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

देश: कोरोना के बाद अब एक नया वायरस भारत में पैर पसार चुका है। जानकारी के अनुसार अब HMPV वायरस के केस दिन प्रतिदिन भारत के कई राज्यों में बढ़ने शुरू हो गए हैं। देश में HMPV वायरस के केस बढ़कर 8 हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए। यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी चीन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये भीड़ HMPV वायरस से संक्रमित लोगों की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही बच्चों को लगातार सर्दी-बुखार था। इसके बाद प्राइवेट लैब की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है।

बता दें कि इससे एक दिन पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस मिलाकर वायरस के कुल 6 मामले सामने आए थे। सभी पीड़ित बच्चे ही हैं। अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे को तबीयत खराब होने पर 15 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उस बच्चे को सर्दी और तेज बुखार था। शुरुआत में 5 दिन तक उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। इसके बाद हुई जांचों में वायरस के संक्रमण का पता चला।

वहीं देश के 4 राज्यों में संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा था कि यह वायरस सामान्य है और इससे डरने की जरूरत नहीं है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक के दोनों केस के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बच्चे रुटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालांकि कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया कि बच्चों के सैंपल निजी अस्पताल में जांचे गए और उन्होंने सरकारी लैब में जांच नहीं कराई।

You may also like

Leave a Comment