Home जालंधर जालंधर में तड़के सुबह लकड़ी के गोदाम में लगी भयानक आग, सारा सामान जलकर राख

जालंधर में तड़के सुबह लकड़ी के गोदाम में लगी भयानक आग, सारा सामान जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बूटा मंडी इलाके में आज सुबह एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार
जालंधर के बूटा मंडी इलाके में बने एक लकड़ी के गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण आग में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। लेकिन गनीमत रही कि आग के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की खबर फैलते ही आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

मोहल्लेवासियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया क्योंकि गोदाम के अंदर रखी बहुत सारी लकड़ी के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आसपास के लोगों ने पहले पानी की बाल्टियां डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

जिसके बाद सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। गोदाम में लकड़ी होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद हो पाएगी।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment