Thursday, September 19, 2024
Home जालंधर ब्रेकिंग : वेस्ट हल्का फिर चर्चा में, शीतल अंगूराल ने वापस लिया इस्तीफा, नही होंगे चुनाव

ब्रेकिंग : वेस्ट हल्का फिर चर्चा में, शीतल अंगूराल ने वापस लिया इस्तीफा, नही होंगे चुनाव

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन (जालंधर /राजनीती )

जालंधर : जालंधर वेस्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी को छोड़कर बीजेपी का कमल पकड़ लिया था और अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेजा था। लेकिन इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। जिस कारण वेस्ट हलके के विधायक के चुनाव करवाए जाने थे। जैसे ही लोकसभा चुनाव खत्म हुए तो बड़ा धमाका करते हुए शीतल अंगूराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिल रही है।

यह भी जानकारी मिल रही है कि शीतल अब किसी भी पार्टी के साथ नहीं जुड़े हैं और भाजपा से उन्होंने दूरी बना ली है। दोआबा न्यूज़लाईन इस खबर की पुष्टि नहीं करता ,दोआबा न्यूज़लाईन को यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली है।

You may also like

Leave a Comment