दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बीते मंगलवार को नगर निगम चुनावों के प्रभारी (इंचार्ज) और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में उन्होंने चुने गए लोगों की एक लिस्ट जारी की है।
बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा नगर निगम चुनावों के प्रभारी (इंचार्ज) और सह-प्रभारियों के नामों की सूची भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ की सहमति और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मंजूरी के बाद जारी की गई है। इन नियुक्तियों के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियां और तेज कर दी हैं। जिन नेताओं को ये अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है उनके नामों की लिस्ट निचे दी गई है।
जारी की List…



