Friday, September 20, 2024
Home जालंधर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निधि तिवारी कांग्रेस में हुई शामिल

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निधि तिवारी कांग्रेस में हुई शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

जालंधर/आदमपुर(सतपाल शर्मा ) आदमपुर में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निधि तिवारी अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई।आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के नेतृत्व में निधि तिवारी का कांग्रेस में शामिल होने पर जालंधर लोकसभा हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार पुर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया । इस मौके पर विधायक परगट सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्हें हर दिन बड़ी संख्या में महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान निधि तिवारी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खुश होकर समर्थन में आईं है। उन्होंने कहा कि वे आदमपुर से चरणजीत सिंह चन्नी को बड़ी लीड से जिताकर लोकसभा में भेजेंगे। इस मौके पर आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि निधि तिवारी को पार्टी में बनता सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निधि तिवारी के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है। इस अवसर पर अध्यक्ष दर्शन सिंह करवाल, वरुण चोड़ा युवा कांग्रेस नेता, कोंसलर भूपिंदर सिंह भिंदा, अजय सिंगारी, मुकदर लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर कौंसिल आदमपुर, जोरावर सिंह, वरुण अलावलपुर आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment