Home जालंधर पंजाब में फिर हड़ताल पर जा सकते हैं रोडवेज के कच्चे कर्मचारी, 3 दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान

पंजाब में फिर हड़ताल पर जा सकते हैं रोडवेज के कच्चे कर्मचारी, 3 दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब में फिर से एक बार पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्च खोल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार सिस्टम से बाहर निकलकर विभाग के अधीन कांट्रैक्ट पर भर्ती करने की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल करने का फैसला किया है। जिसके चलते कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे ड्राइवर-कंडक्टर एक बार फिर सरकारी बसों का चक्का जाम कर सकते हैं।

वहीं इस संबंध में बोलते हुए जालंधर में रोडवेज यूनियन के प्रधान विक्रमजीत सिंह और चानण सिंह ने बताया कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की मांग तो मान ली है लेकिन अब तक उनके कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार शाम तक हमारे कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र न मिले तो पूरे पंजाब में बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा और बसों को डिपोओं में खड़ा कर 3 दिन की हड़ताल की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 26 नवंबर को कर्मचारी मोगा में होने वाली पंजाब सरकार की रैली में काले झंडे लेकर पहुंचेंगे।

आगे चानण सिंह ने बताया कि पिछली हड़ताल में सरकार ने कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक केवल चंडीगढ़ डिपो में ही नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस कारण PRTC और पनबस के कच्चे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment