
दोआबा न्यूज़लाइन
कपूरथला: जालंधर के पड़ौसी जिले कपूरथला से फायरिंग की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को
कपूरथला में निर्दलीय विधायक राणा इंदरप्रताप सिंह और आप सपोर्टरों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर गोली भी चली। जिसके बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। हालत को काबू करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यह झगड़ा आज सुबह सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुआ। जिसमें निर्दलीय MLA राणा इंदर प्रताप पक्ष और आप सपोर्टरों में झड़प हो गई।

वहीं मौके पर पहुंचे निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने दावा किया कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया, जबकि एक अन्य प्रत्याशी को कार्यालय में आने से रोका गया है।
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने इस बात की पुष्टि की है कि मौके पर हवाई फायरिंग हुई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
