Home दिल्ली मिडल ईस्ट देशों में तनाव का भारत पर असर, प्रीमियम पेट्रोल के बढ़े दाम, पढ़ें खबर…

मिडल ईस्ट देशों में तनाव का भारत पर असर, प्रीमियम पेट्रोल के बढ़े दाम, पढ़ें खबर…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: मिडल ईस्ट देशों में पिछले काफी दिनों से चल रहे तनाव का भारत पर लगातार प्रभाव पढ़ रहा है। पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के बाद अब भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें 2 रुपए से लेकर 2.30 रुपये तक बढ़ा दी गई हैं। लेकिन आम जनता के लिए राहत भरी खबर यह है कि नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि नए रेट आज यानि 20 मार्च से लागू कर दिए गए हैं।

इस बढ़ोतरी का कारण अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सामान्य पेट्रोल के मुकाबले प्रीमियम पेट्रोल पहले से ही 5 से 10 रुपए महंगा होता है। अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और बढ़ जाएगा।

वहीं अगर बात करें पंजाब की तो जानकारी के अनुसार इस समय पूरे पंजाब में 3600 के करीब पेट्रोल पंप होंगे। मोहाली जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब इकाई के सीनियर मेंबर अश्विंदर सिंह मोंगिया ने बताया कि पहले तो कुछ पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकता था। लेकिन अब सारे पंपों पर यह सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की जानकारी कंपनियों को मैसेज के जरिए पहले ही मिल गई थी। बताया जा रहा है कि इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पड़ेगा।

बता दें कि प्रीमियम फ्यूल की बिक्री कुल पेट्रोल बिक्री का एक छोटा हिस्सा होती है, इसलिए इसके दामों में बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जिनके पास लग्जरी कारें या हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स बाइक्स हैं।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment