
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैपिटल अस्पताल में वैश्विक थीम ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ के तहत कैंसर मरीजों का सहयोग मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 80 कैंसर मरीजों एवं कैंसर सर्वाइवर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि हर कैंसर मरीज की यात्रा अलग होती है और उसे व्यक्तिगत, संवेदनशील एवं समग्र उपचार की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम के दौरान कैपिटल अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञों द्वारा कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, बचाव के उपायों, जीवनशैली में बदलाव तथा नियमित जांच की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि कैंसर की समय पर पहचान से जीवन बचाया जा सकता है और उपचार के बेहतर परिणाम संभव होते हैं।


इस अवसर पर डॉ. सी. एस. प्रुथी, चेयरमैन, कैपिटल अस्पताल एवं डॉ. हरनूर सिंह प्रुथी, मेडिकल डायरेक्टर, कैपिटल अस्पताल ने कहा कि समाज में जागरूकता और समय पर चिकित्सा परामर्श से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही हर कैंसर अलग होता है, लेकिन समय रहते इलाज शुरू करने से जीवन रक्षक परिणाम मिल सकते हैं।
कार्यक्रम में कैपिटल अस्पताल की अनुभवी कैंसर टीम- डॉ. ए. के. दास (न्यूक्लियर मेडिसिन), डॉ. अरुण राजा (मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), डॉ. योगेश गौबा (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. रिपन मिगलानी (जीआई व ऑनको सर्जरी), डॉ. प्रीति नेगी (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), डॉ. हर्ष प्रीत (जनरल सर्जरी), डॉ. वरिंदर एस. विर्दी एवं डॉ. विक्रांत महाजन (यूरो व ऑनको सर्जरी) तथा डॉ. तेजस मोहन कल्याणपुर (इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी) ने भाग लिया।

इस दौरान सभी डॉक्टरों ने आम कैंसर, उनके शुरुआती लक्षण, आधुनिक उपचार विधियों, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित फॉलो-अप की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि कैपिटल अस्पताल में ट्रूबीम लीनियर एक्सेलरेटर आधारित रेडिएशन थेरेपी, ब्रैकीथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, पेट-सीटी स्कैन तथा ड्यूल-हेडेड गामा कैमरा जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टरों ने यह भी जानकारी दी कि मरीज आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना, मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष योजना, ईएसआई, ईसीएचएस सहित कई सरकारी एवं बीमा योजनाओं के अंतर्गत कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे कैंसर उपचार सभी वर्गों के लिए सुलभ बनता है।
