Wednesday, July 30, 2025
Home जालंधर जालंधर : लैंड पूलिंग नीति पर किसान संगठनों में रोष, बोले-गांवो में ”आप पार्टी” बहिष्कार के लगे पोस्टर

जालंधर : लैंड पूलिंग नीति पर किसान संगठनों में रोष, बोले-गांवो में ”आप पार्टी” बहिष्कार के लगे पोस्टर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर(पूजा मेहरा) पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली। किसान संगठन और संघर्ष समिति के लोगों का कहना है कि सरकार जबरदस्ती किसानों की जमीन हड़प रही है।

इस दौरान बीकेयू (राजेवाल) के नेता मनजीत सिंह राय, लोक अधिकार लहर के बलविंदर सिंह और किसान नेता गुरदीप सिंह भोगपुर ने कहा कि सरकार दिल्ली के आकाओं के इशारों पर काम कर रही है। पंजाब सरकार सिर्फ अपना ही फायदा सोच रही है। उन्होंने कहा आने वाली 8 अगस्त को लुधियाना के शहनशाह पैलेस में बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें पंजाब सीएम, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, खेतीबाड़ी मंत्री को न्योता दिया गया है। बैठक में खुद शामिल हो और किसानों के सवालों का जवाब दें। इस पॉलिसी के बारे में हमें समझाए।

इतना ही नहीं पंजाब के कई गांवो में पार्टी के खिलाफ बोर्ड भी लगा दिए गए है, जब तक यह पॉलिसी को रद्द नहीं किया जाता। तब तक वहां ”आप” पार्टी का कोई भी नुमाईंदा नहीं आ सकता है। पंजाब के सभी किसान इस नीति के खिलाफ है, अगर पंजाब सरकार ने इसका हल न निकाला तो आने वाले समय में हम संघर्ष के लिए तैयार है। किसानों ने यह भी पूछा कि अगर उनकी जमीनें सरकारी नोटिफिकेशन में शामिल कर ली जाती हैं, तो क्या वे उन्हें अपनी जरूरत अनुसार बेच सकेंगे या गिरवी रखकर कर्ज चुका पाएंगे? बदले में उन्हें क्या मिलेगा और विस्थापन के बाद वे कहां जाएंगे?

You may also like

Leave a Comment