Wednesday, July 23, 2025
Home जालंधर मासूम नाबालिगा को बुआ के बेटे ने किया गर्भवती, Court ने सुनाई सख्त सजा

मासूम नाबालिगा को बुआ के बेटे ने किया गर्भवती, Court ने सुनाई सख्त सजा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर : एक ऐसा केस सामने आया है, जो आपका खून के रिश्तों पर से विश्वास उठा देगा। थाना सदर नकोदर क्षेत्र में मामा की नाबालिग बेटी से घिनौना काम करने के बाद उसे प्रैग्नेंट कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों ने मार्च 2024 में थाना सदर नकोदर में दी शिकायत में बताया कि पीड़िता की बुआ का बेटा हरप्रीत सिंह वासी बिलगा उनके घर रहने आया था। वे दिसंबर 2023 में काफी समय तक उनके घर रहा। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की के साथ कई बार यौन शोषण किया था। जिससे लड़की गर्भवती हो गई। जब इस बारे में आरोपी को पता चला तभी वह वापस अपने घर बिलगा वापिस आ गया। उसके जाने के पश्चात लड़की ने उसके साथ हुए यौन शोषण की जानकारी अपने परिजनों को दी। हालात खराब होने के कारण लड़की के परिजनों ने उसका इलाज करवाया।

थाना सदर नकोदर की पुलिस ने शिकायत पर जांच कर आरोपी हरप्रीत सिंह उसके माता पिता और एक दाई के खिलाफ धारा 376, 315, 316 आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के अधीन केस दर्ज किया था। जिसके बाद सारा मामला पोक्सो एक्ट की स्पेशल अदालत में पंहुचा। इस केस की सुनवाई माननीय जज अर्चना कंबोज की अदालत में हुई। डिस्ट्रिक्ट अटार्नी अनिल कुमार बोपाराए के नेतृत्व में सरकारी वकील निखिल नाहर द्वारा आरोपी के खिलाफ अपना पक्ष मजबूती से पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी हरप्रीत सिंह को 20 साल की सख्त सजा सुनवाई। नामजद हरप्रीत के माता पिता और दाई को बरी कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment