Friday, October 10, 2025
Home मनोरंजन शादी के बंधन में बंधी “ये रिश्ता क्या कहलाता” फेम हिना खान, बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग की सीक्रेट मैरिज

शादी के बंधन में बंधी “ये रिश्ता क्या कहलाता” फेम हिना खान, बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग की सीक्रेट मैरिज

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: “ये रिश्ता क्या कहलाता” फेम हिना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को शादी के बारे में जानकारी देकर सरप्राइज कर दिया है। फोटोज में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिना और रॉकी ने घर पर ही परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी को रजिस्टर किया।

वहीं हिना ने शादी की फोटोज शेयर करते पोस्ट में लिखा ‘दो अलग दुनिया लेकिन हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया। हमारे मतभेद मिट गए हैं और हमारे दिल एक हो गए। यह एक ऐसा बंधन है, जो उम्र भर साथ रहेगा। हम हमारा घर हैं, हमारी रोशनी हैं, एक-दूसरे की आशा हैं। साथ मिलकर हमने सभी मुश्किलों को पार किया है। आज कानून और प्यार के तहत हमारा प्यार हमेशा के लिए सील हो गया। पति-पत्नी के रूप में हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।’

हिना खान द्वारा शेयर की गई शादी की फोटोज में आप देख रहे हैं कि कपल की परफेक्ट लुक नजर आ रही है। अपने शादी के खास दिन के लिए हिना ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ओपल ग्रीन रंग की साड़ी को पिंक ब्लाउज और पिंक दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। वहीं रॉकी ने ऑफ वाइट रंग के कुर्ते के साथ उनको कॉम्पलिमेंट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की कुंदन और गोल्ड ज्वैलरी पहनी है। हिना की लुक में चार चाँद लगा रहा उनकी साड़ी के पल्लू पर इनफिनिटी के साइन के साथ हिना रॉकी लिखा हुआ।

वहीं हिना और रॉकी की शादी की खबर बाहर आते ही उनके फैंस और करीबियों के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सब सुररिस्ड हैं पर शादी से बहुत खुश हैं। कपल को सशल मीडिया पर भी खूब बधाई सन्देश मिल रहे हैं, जिनमें लोग उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment