Monday, June 23, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों के भाग्य का सूरज होगा उदय

Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों के भाग्य का सूरज होगा उदय

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) शुभ समाचार मिलेगा। सगे संबंधियों, इष्टमित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में मुश्किलें कम होगी। समाज में उच्च प्रदेश प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को व्यापार में लाभ एवं उन्नति के योग बनेंगे।
उपाय : आज श्री हनुमान पूजन यंत्र की पूजा करें।

वृषभ (Tauras) आज मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। शासन सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में धैर्यपूर्वक लगन से कार्य करें। आपके व्यापार में उन्नति एवं प्रगति होगी।
उपाय : आज श्री बगलामुखी यंत्र की पूजा करें। सुराख वाले तांबे का सिक्का पानी में बहाएं।

मिथुन (Gemini) आज राजनीति में आपके ओजस्वी भाषण की चारों ओर चर्चा होगी। गायन में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आपकी सूझबूझ से बड़ी समस्या टल जाएगी। किसी विश्वास पात्र व्यक्ति द्वारा बड़ा धोखा हो सकता है। व्यापार में रोजगार में उन्नति होगी।
उपाय : एक ओपल रत्न चांदी में सवा दस रत्ती में बनवाकर धारण करें।

कर्क(Cancer) आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा अथवा विदेश प्रवास के संकेत मिल रहे हैं। बड़े कामों के विचार मन में आते रहेंगे। अपने पर भरोसा बढ़ेगा। सुरक्षा में लगे लोगों को साहस एवं पराक्रम के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।  
उपाय : आज नमक न खाएं। भक्ति भाव से श्री हनुमान चालीसा का पांच बार पाठ करें।

सिंह (Leo) आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। आजीविका की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। माता से अकारण अनबन हो सकती है। अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्य को करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।
उपाय : हरे तथा चौड़े पत्ते पत्तों वाले पौधे घर की छत पर लगाए। भीगी मूंग दान करें।

कन्या (Virgo) आज दिन सामान्य सुख एवं उन्नति दायक रहेगा। अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय लें। सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक रहे। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए व्यवसाय की दृष्टि से लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय :आज शुक्र मंत्र स्फटिक की माला पर पांच माला जपे।

तुला (Libra) आज कार्यक्षेत्र में शत्रु एवं विरोधियों से सावधान रहें। सामान्य संघर्ष के पश्चात कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। आप असमंजस्य वाली परिस्थितियों में धैर्य पूर्वक निर्णय लें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।
उपाय : आज तुलसी पत्र पानी में डालकर स्नान करे।

वृश्चिक (Scorpio) आज दिन की शुरुआत किसी तनाव के साथ होगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कशमकश की स्थिति बनी रही है। आप अपने धैर्य को बनाए रखें। अन्यथा बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। बहुराष्ट्र कंपनी का कार्यरत लोगों को अपने कार्य के साथ किसी अन्य के कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
उपाय : आज बादाम बहते पानी में बहाएं।

धनु (Saggitarius) परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में नए दायित्व मिलने के योग बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।
उपाय : आज ॐ नमः शिवाय मंत्र का पांच माला जाप करें।

मकर(Capricorn) आज व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। विदेश यात्रा की कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी से सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।
उपाय : आज हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं और मीठा पान अर्पित करें।

कुंभ (Aqarius) आज अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दे। उनका जल्दी समाधान करने का प्रयास करें। इष्टमित्रों के साथ साझेदारी में कोई कार्य न करें। अपने बलबूते पर ही कार्य करें। बुद्धि विवेक से कार्यक्षेत्र में निर्णय लें। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति अभिरुचि कम हो सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी।
उपाय : अशोक के पत्ते की बंदनवार बना कर मुख्य दरवाजे पर लगाएं।

मीन (Pisces) आज राजनीति में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी पुराने मुकदमे में जीत हासिल होगी। व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपनी गुप्त राजनीति में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा।
उपाय : नीम के पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195 जानें कितने

You may also like

Leave a Comment