Home जालंधर Daily Horoscope: आज के दिन इन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार

Daily Horoscope: आज के दिन इन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष: स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस समयावधि में आप प्राणायाम करके अपनी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें।

वृष: परिवार में आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी। आपको आर्थिक वृद्धि होगी जिससे आपको बहुत अच्छा मुनाफा भी होगा।

उपाय: बेसन के लड्डू किसी धार्मिक स्थान पर वितरित करें।

मिथुन: आपको इस अवधि के दौरान किसी भी चीज़ से अपना मूड ख़राब करने की जरुरत नहीं है।

उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें।

कर्क: संवेदनशीलता और सृजनशीलता में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित मामले पक्ष में बने रहेंगे।

उपाय: भगवान भास्कर को अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। मिश्री मेवे का प्रसाद बांटें।

सिंह: निवेश में रुचि बढ़ाएंगे। कामकाजी जिम्मेदारियों पर जोर देंगे। करीबियों का सहयोग बना रहेगा।

उपाय: भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें। सूखे मेवों का प्रसाद बांटें।

कन्या: आर्थिक लाभ पक्ष में बनेंगे। जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा। लोगों का भरोसा जीतेंगे।

उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। सूखे फल मेवे व मिश्री बांटें।

तुला: व्यवस्था के प्रति सहयोग का भाव रखेंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। इच्छित परिणाम पाएंगे।

उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। मेवे मखाना मिश्री का प्रसाद बांटें।

वृश्चिक: अपनों का सहयोग पाएंगे। सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे, लाभ बढ़ेगा। पेशेवरों का साथ रखेंगे।

उपाय: ओम् सूर्याय नमः, आदित्याय नमः, भास्कराय नमो नमः का जाप करें।

धनु: स्वास्थ्य के मामलो को नजरअंदाज न करें। धैर्य बनाए रखें। कामकाजी परिस्थितियां प्रभावित रह सकती हैं।

उपाय: भागवान भास्कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

मकर: आर्थिक चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। टीम भावना बनाए रखेंगे। मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे।

उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

कुंभ: कामकाजी मामले लंबित रह सकते हैं। विभिन्न परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी।

उपाय: मेवे मिश्री का प्रसाद बांटें।

मीन: मन के मामले अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंधां में ऊर्जा बनी रहेगी। ध्यान प्राणायाम और योग अपनाएंगे।

उपाय: सूखे फल मेवे का प्रसाद बांटें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment