Home क्राईम Jalandhar : नूरमहल में 85 साल के NRI ने सिर में गोली मारकर समाप्त की जीवन लीला

Jalandhar : नूरमहल में 85 साल के NRI ने सिर में गोली मारकर समाप्त की जीवन लीला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर देहात के नूरमहल के नजदीकी गांव बैनापुर में 85 साल के एनआरआई सेवा सिंह पुत्र सोहन सिंह ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार सेवा सिंह विदेश से सेहत ठीक न होने के कारण करीब चार साल पहले गांव बैनापुर आ गए और अपने घर में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी, बेटा और बेटी विदेश में ही रहते हैं। घर में सीसीटीवी लगा है। उसमें दिखाई दिया कि शाम 7:29 बजे सेवा सिंह ने कमरे में लगी फोटो के आगे माथा टेका और कमरे में सेवा सिंह ने 6.6 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मारी। पिस्टल में एक ही गोली थी, जिससे सुसाइड किया गया।

वहीं जानकारी देते हुए घर में खाना बनाने आई महिला पूजा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे खाना बनाने आई तो देखा कि एनआरआई ने खुदकुशी कर ली है। वे उनके घर में करीब 20 साल से काम कर रही है। वे पास के ही घर में रहते हैं। घर की देखरेख व मेहमानों की चाय-पानी का प्रबंध करती है। सेवा सिंह का तीनों टाइम का खाना भी वही बनाती है।

मौके पर पहुंचे नूरमहल पुलिस के प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रात करीब 1:30 बजे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जिक्रयोग है कि सेवा सिंह इंग्लैंड में बीएमडब्ल्यू कंपनी में मैनेजर थे। वर्तमान में वे करीब 15 मरले की कोठी में रह रहे थे। घर में काम करने वाली महिला पूजा ने उनके पारिवारिक सदस्यों को इंग्लैंड में सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उनके आने के बाद ही संस्कार किया जाएगा। फिलहाल डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के सरकारी अस्पताल में भेजी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment