दोआबा न्यूजलाइन

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला में सोमवार सुबह भयानक आगजनी की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला के शेखूपुर इलाके में सुबह 5 बजे के करीब एक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में सुखबीर सिंह निवासी खरबूजा मंडी झुलस गया है। धमाके की वजह गैस लीक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब घायल सुखबीर नहाकर बाथरूम से बाहर आया और उन्होंने आंगन में लाइट जलाने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके से मकान को काफी नुकसान पहुंचा। आंगन में लगी फाइबर शीट टूट गई। लैंटर में दरारें आ गईं। यहां तक की मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए।
वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हादसे में सुखबीर के हाथ-पैर झुलस गए। जिसके बाद उसके परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुँचाया और उसका इलाज करवाया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में धमके और आग की वजह गैस लीक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।