Home जालंधर Daily Horoscope : आज के दिन इन राशि के जातकों का भाग्य होगा उदय

Daily Horoscope : आज के दिन इन राशि के जातकों का भाग्य होगा उदय

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज कार्य क्षेत्र में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से विशेष सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। विरोधियों की नकारात्मक गतिविधियों से बचें। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। समीपस्त यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। शत्रु पक्ष संधि करने के लिए प्रस्ताव रख सकता है। सामाजिक क्षेत्र में स्थित सामान रहेगी।
उपाय :आज मूंगे की माला पर ॐ हनुमते नमः मंत्र 108 बार जपें।

वृषभ (Taurus) आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ हो सकती है। जिससे आपका मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को परिश्रम के अनुरूप लाभ नहीं होगा। व्यापारियों के लिए स्थिति सामान रहेगी।
उपाय : एक स्फटिक की माला गंगा जल से शुद्ध कर गले में धारण करें।

मिथुन (Gemini) आज नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। आजीविका क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। व्यवसाय करने वाले लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी।
उपाय : गाय को हरा पालक खिलाएं। बहन बेटी का सम्मान करें।

कर्क (Cancer) आज संतान पक्ष से अकारण तनाव मिल सकता है। अध्ययन में मन कम लगेगा। किसी पुराने मित्र से समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में नए मित्र बनेंगे। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय : सूर्य भगवान को प्रतिदिन जल चढ़ाएं।

सिंह (Leo) आज कार्यक्षेत्र में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की संपन्न होने के योग हैं।
उपाय :आज माता दुर्गा की पूजा करें।

कन्या (Virgo) आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी भाषा शैली की सराहना होगी। किसी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का विचार छोड़ दें। किसी की कही सुनी बातों पर ध्यान न दें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। नए काम की आशा बल वन्ती होगी।
उपाय : आज गणेश जी को पीले फूल और लड्डू का भोग लगाएं।

तुला (Libra) आज बिगड़े हुए काम बनेंगे। वाहन आदि के क्रय विक्रय का अवसर मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा अनुकूल रहेगी। नवनिर्माण की योजना कार्य रूप लेगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपकी मनोकूल बनेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
उपाय : आज गेहूं, गुड़ और तांबे का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज मनचाहा जीवन साथी मिलेगा। किसी पुरानी अभिलाषा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नए मित्र संग गीत संगीत मनोरंजन का आनंद लेंगे। व्यापारिक योजना सफल होगी। नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा।
उपाय : आज शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।

धनु (Sagittarius) आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का व्रत हस्त रहेगा। नौकर चाकर वाहन का सुख बढ़ेगा।
उपाय : पाकड़ का वृक्ष लगाए और उसकी देखभाल करें।

मकर (Capricorn) आज यकायक आपको धन लाभ हो सकता है। किसी भूमिगत दायित्व से आय बढ़ेगी। दूर देश विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अधिक बिगड़ सकती है। आपको हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है।
उपाय : आज एक आक का वृक्ष लगाए और उसे पोषित करें।

कुंभ (Aquarius) आज आपका किसी अन्य के वाद विवाद झगड़े में पड़ने से बचें। अकारण आपका अपमान हो सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने विचार अथवा निर्णय पर स्थिर रहें। यही आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय : पलाश का वृक्ष लगाए और उसकी देखभाल करें।

मीन (Pisces) आज कारोबार में आई बाधा सरकारी सहयोग से दूर होगी। आपको शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने के संकेत मिल रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामले सावधानी बरते। आपको कोर्ट कचहरी के मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है।
उपाय : श्री हनुमान जी को गुड़ और चूरमे के लड्डू का भोग लगाएं।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment