Thursday, June 19, 2025
Home जानकारी पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस के विधायक और पूर्व हॉकी खिलाडी प्रगट सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस

पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस के विधायक और पूर्व हॉकी खिलाडी प्रगट सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस

by Doaba News Line

जालंधर (सलोनी) : पंजाब प्रेस क्लब में हरियाणा को पानी देने के संबंध में कांग्रेस के विधायक और पूर्व हॉकी खिलाडी प्रगट सिंह ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान ने पानी के मुद्दे को लेकर प्रेस वार्ता कर कहा था कि पंजाब में पानी का स्तर नीचे जा रहा है हरियाणा में पानी की कमी है और हरियाणा प्यासा है। पंजाब को भी पानी चाहिए और हरियाणा को भी पानी चाहिए केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि हरियाणा के लिए भी पानी का इंतजाम करें और पंजाब के लिए भी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का काम यह नहीं है कि दोनों राज्यों को एक दूसरे से लड़ाए अगर दोनों एक दूसरे से लड़ते रहे तो भारत आगे कैसे बढ़ेगा। विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि पानी पर अधिकार राज्यों सरकार का है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के राज्य सभा मैंबर सुशील शर्मा ने कुछ समय पहले प्रेस वार्ता में कहा था कि वह 2025 में पंजाब से वह पंजाब का पानी पंजाब के हर हिस्से में पहुंचाएंगे तो इससे इनकी मानसिकता के बारे में पता चला है। उन्होंने 2019 यह एक्ट बनाया था और उस समय भगवंत मान एमपी थे लेकिन उन्होंने कोई विरोध नहीं किया।

उन्होंने कहा डेम सेफ्टी एक्ट 2021 को विधानसभा में लेकर जाकर रद्द करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास तीन साल का समय था न वह सुप्रीम कोर्ट में गए न बाकी राज्यों से बात की न ही इस एक्ट पर कोई कार्रवाई की है। इसलिए पानी के मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है।

You may also like

Leave a Comment