Tuesday, April 29, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope: मंगलवार के दिन हनुमान जी करेंगे इन राशियों के बेड़े पार

Daily Horoscope: मंगलवार के दिन हनुमान जी करेंगे इन राशियों के बेड़े पार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries): आज कार्यक्षेत्र में पूर्व किए गए प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्यकाल संचालन करना शुभ रहेगा। साझेदारी के रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करने से नई आशा की किरण जागेगी।

उपाय:- आज श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

वृषभ (Taurus): आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य की बाधाएं दूर होने से मनोबल में वृद्धि होगी। दूर देश के किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

उपाय:- आज छोटे-छोटे बच्चों को खीर खिलाएं।

मिथुन (Gemini): आज चल रहे समन्वयक कार्य में प्रगति का सुयोग है। राज्य समाज में मान सम्मान मिलेगा। कारोबार में नया समझौता फायदा पहुंचाएगा। विरोधियों की गतिविधियों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

उपाय:- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क (Cancer): आज व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आजीविका क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिकतर तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय :- आज हनुमान जी को केसर के साथ घीसा लाल चंदन लगाएं।

सिंह (Leo): आज पारिवारिक समस्याओं को लेकर विशेष परेशानियां रहेंगी। नौकरी में अधीनस्थ व उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ वाद-विवाद एवं तर्क वितर्क से बचें।

उपाय:- आज लक्ष्मी नारायण मंत्र का 108 बार जाप करें।

कन्या (Virgo): आज अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। अन्यथा कार्यक्षेत्र में कारण किसी के से वाद-वाद हो सकता है। व्यापार में बार-बार अपना निर्णय न बदलें। इससे आपके सहयोगियों के मध्य हताशा एवं असमंजस बढ़ेगी। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा।

उपाय :- आज विधवाओं की सहायता करें उनसे धन न लें।

तुला (Libra): आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। किसी उच्चपद प्रतिष्ठित व्यक्ति से मार्गदर्शन, सानिध्य मिलेगा। किसी व्यापारिक साझेदारी के कारण व्यापार में बड़ा उन्नति कारक परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में आपकी लगन एवं इमानदार कार्यशैली उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेगी।

उपाय:- आज फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज इष्ट मित्रों के सहयोग से व्यापार गति पकड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें कम होगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। उद्योग धंधे के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के उद्योग धंधे में योग बनेंगे।

उपाय:- बृहस्पति गायत्री मंत्र का जाप हल्दी की माला पर 11 बार करें। पीला रुमाल अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius): आज अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार में मन लगाकर कार्य करें।

उपाय:- आज पेठा, कद्दू धर्म स्थान में दान करें।

मकर (Capricorn): आज दिन संघर्ष युक्त रहेगा। बनते-बनते कार्य में बाधाएं आएगी। किसी की बहकावे में न आए। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि कम रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

उपाय:- आज गुरु का उपाय करें, किसी को धोखा न दें।

कुंभ (Aquarius): आज कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा में अपनी कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा आपका सामान गुम अथवा चोरी हो सकता है। राजनीति में आपके कुशल नेतृत्व की सराहना होगी। नवीन उद्योग के धंधे को लेकर परिजनों से वार्ता सकारात्मक रहेगी। सरकारी नौकरी में आपकी ईमानदारी की सराहना होगी। लोग आपसे मित्रता करने को अतुल रहेंगे।

उपाय :- आज परिवार के सदस्यों से बराबर-बराबर पीले रंग की कौड़िया एकत्र करके उन्हें जलाकर रख करें। उसी राख को बहते पानी में बहाएं।

मीन (Pisces): आज कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा। शरीर में आलस्य का भाव रहेगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। किसी कार्य में बनते बनते व्यवधान आ सकता है। व्यापार में भाग दौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण होने के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है।

उपाय:- श्री हनुमान जी की आराधना करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment