Thursday, September 18, 2025
Home जालंधर जालंधर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बिखरे शरीर के अंग

जालंधर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बिखरे शरीर के अंग

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग मौत का शिकार हुए है, इसी कड़ी में जालंधर-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई है। यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों के शरीर के अंग सड़क पर बुरी तरह से बिखर गए। दोनों बाइक पर कही जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के बाद वाहन दोनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसने यह घटना को अंजाम दिया था, वह ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। हलांकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के रहने वाले आनंद सिंह और महिला सीमा के रूप में हुई है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देर रात एक युवक और युवती मोटरसाइकिल पर गोराया से फिल्लौर की ओर आ रहे हैं। जिनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।

You may also like

Leave a Comment