Thursday, March 6, 2025
Home पंजाब शंभू-खनौरी बॉर्डर के बाद अब चंडीगढ़ में लगेगा किसानों का पक्का मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर

शंभू-खनौरी बॉर्डर के बाद अब चंडीगढ़ में लगेगा किसानों का पक्का मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

लुधियाना : किसान अपनी मांगो को लेकर शम्भू-खिनोरी बार्डर पर बैठे है, लेकिन अब चंडीगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। क्योकि किसान चंडीगढ़ में पक्के मोर्चे पर बैठने की तैयारी में है। पंजाब सरकार के साथ किसानों की बैठक बेनतीजा गई है। जिसके कारण अब उन्होंने केंद्र सरकार के साथ सूबा सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक का आयोजन इसड़ू भवन में किया गया। दो दिन पहले सीएम भगवंत मान के साथ हुई किसान नेताओं की बैठक में कोई हल नहीं निकला है।

जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह ने कहा कि पहले हमारी जंग केंद्र सरकार के साथ थी। लेकिन अब पंजाब सरकार भी किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। सूबा सरकार भी हमारी छोटी-छोटी मांगे नहीं मान रही। बैठक में भी किसानों के साथ सही ढंग से बातचीत नहीं हुई है। अगर पंजाब सरकार भी हमारी मांगे नहीं मानेगी तो हम मजबूरन सड़को पर उतरेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कोई भी सरकार हमारे विरोध में होगी तो उसका डटकर विरोध किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment