
दोआबा न्यूज़लाईन


जालंधर: जालंधर के काजी मंडी इलाके में स्थित एक घर पर अज्ञात हमलावरों ने बीती रात पथराव किया। बताया जा रहा है कि कुछ दर्जन भर हमलावरों ने काजी मंडी में एक घर पर पथराव किया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है।



वहीं घटना की जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि उनका एक दिन पहले विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी देर रात उसके घर पर आए। घटना के वक़्त सभी आरोपियों के हाथ में हथियार थे और वे नशे में थे। सभी आरोपियों ने आते ही घर पर पथराव शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।




