Monday, February 24, 2025
Home जालंधर जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले बड़ी वारदात, AAP पार्टी के वर्कर को घर में घुस कर मारी गोली

जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले बड़ी वारदात, AAP पार्टी के वर्कर को घर में घुस कर मारी गोली

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले एक बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर में अज्ञात लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी के वर्कर पर घर में घुसकर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस दौरान गोली लगने से पार्टी वर्कर घायल हो गया। घायल की पहचान विवेक मट्टू निवासी गांव पट्टी साहन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विवेक मट्टू की गांव के युवकों से रंजिश चल रही थी और पहले भी उनकी आपस में लड़ाई हो चुकी थी। रंजिश के चलते उस पर गोलियां चलाई गई हैं। इस दौरान मट्टू के पैर में गोली। वहीं आनन-फानन में परिवार ने घायल हालत में विवेक मट्टू को अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment