Saturday, September 21, 2024
Home जालंधर बास्केटबॉल अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में जीती हंसराज स्टेडियम की टीम

बास्केटबॉल अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में जीती हंसराज स्टेडियम की टीम

by Doaba News Line

खो-खो अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में जीती सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिट्ठू बस्ती की टीम

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य और राज्य में खेलों के स्तर को ऊपर उठाने के लिए आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां 2024 के तहत जालंधर में जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस, सॉफ्टबॉल और गतका खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने खेल प्रतियोगिताओं के नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित हैंडबॉल अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में दोसांझ कलां के हैंडबॉल कोचिंग सेंटर की टीम ने कैंब्रिज एलिवेटिव स्कूल जालंधर की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-21 लड़कों की टीम में पीएपी स्कूल जालंधर की टीम ने पहला, डीएवी जालंधर की टीम ने दूसरा और दोसांझ कलां की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार वेट लिफ्टिंग पुरुष अंडर-14 लडके प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल घुडका ने 2 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। जंडियाला गांव को 2 गोल्ड और 1 कांस्य पदक प्राप्त हुआ। एसओसी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फिल्लौर को 2 गोल्ड मिले। उन्होंने बताया कि अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराए जंडियाला ने 3 गोल्ड और 2 रजत पदक प्राप्त किए। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फिल्लौर को 4 गोल्ड, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भार्गव कैंप जालंधर को 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल, गांव जंडियाला को 2 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल मिले। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भार्गव कैंप जालंधर को 2 गोल्ड, 3 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त हुए। बडा पिंड गांव को 3 गोल्ड और 1 रजत पदक मिला।

उन्होंने कहा कि इसी तरह 21 से 30 साल में बारा गांव को 3 गोल्ड, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फिल्लौर को 2 गोल्ड मिले। अंडर-14 लड़कियों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर को 5 गोल्ड, 1 रजत और 3 कांस्य पदक मिले। गवर्नमेंट हाई स्कूल घुडका ने 2 गोल्ड 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। सरकारी सीनियर सेकेंडरी धनी गांव को 3 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि अंडर-17 लड़कियों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर को 2 गोल्ड और 5 रजत पदक मिले। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनी गांव ने 3 गोल्ड, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। गवर्नमेंट हाई स्कूल घुडका ने 2 गोल्ड और 1 कांस्य पदक जीता। इसी तरह अंडर-21 में गुरु नानक खालसा स्कूल संग ढेसियां को 4 गोल्ड मिले। एचएमवी जालंधर को 2 गोल्ड पदक प्राप्त हुए। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर को 1 गोल्ड मिला।

जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि बास्केटबॉल में अंडर-14 लड़कियों में दोआबा खालसा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और हंस राज की बास्केटबॉल टीम ने दूसरा स्थान और कैंब्रिज इनोवेटिव स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों में हंस राज स्टेडियम की टीम ने पहला, दोआबा खालसा की टीम ने दूसरा और कैंब्रिज इनोवेटिव टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अंडर 21-30 लड़कियों की टीम में एचएमवी कॉलेज की टीम को पहला और हंसराज स्टेडियम की टीम को दूसरा स्थान मिला। अंडर-14 लड़कों में पुलिस डीएवी स्कूल ने पहला, दोआबा खालसा स्कूल ने दूसरा और लेट्स प्ले अकादमी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-14 लड़कों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम को पहला, दोआबा खालसा स्कूल की टीम को दूसरा और हंस राज स्टेडियम जालंधर की टीम को तीसरा स्थान मिला।

उन्होंने आगे बताया कि वॉलीबॉल अंडर-14 में मंसूरपुर की टीम ने पहला, हरिपुर की टीम ने दूसरा और तल्हण गांव की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पहले सेमीफाइनल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती मिट्ठू और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटनूरा की खो-खो अंडर-17 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया।

वहीं दूसरे सेमीफइनल में हाई स्कूल गांधी नगर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्यास गांव की टीमों ने भाग लिया। खो-खो अंडर-17 बॉयज के पहले सेमीफइनल में यूनाइटेड क्रिश्चियन बॉयज स्कूल और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर बरसाल की टीमों ने भाग लिया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटनूरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर की टीमों ने दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने आगे बताया कि अंडर-31 से 40 महिला वर्ग में एथलेटिक्स 100 मीटर स्पर्धा में सरबजीत कौर ने पहला स्थान, मनदीप कौर ने दूसरा स्थान और किरनपाल कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर स्पर्धा में सरबजीत कौर को पहला, रजनी को दूसरा और शिवानी को तीसरा स्थान मिला। उन्होंने आगे बताया कि 10000 वॉक इवेंट में ओम को पहला और नरेस कुमार को दूसरा स्थान मिला। इसी तरह 400 मीटर में हरप्रीत सिंह ने पहला, सरबजीत सिंह ने दूसरा और शिवचरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक स्पर्धा में नीरज कुमार को पहला, कुलविंदर सिंह को दूसरा और जगजीत सिंह को तीसरा स्थान मिला। बिक्रमजीत सिंह को पहला, संदीप सिंह को दूसरा और बलजीत सिंह को तीसरा स्थान मिला।

उन्होंने आगे बताया कि लड़कियों की लांग जंप प्रतियोगिता में सुमन ने प्रथम, अमिता हांडा ने दूसरा तथा हिना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक में बलजीत कौर ने पहला और आशा रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक स्पर्धा में रूपिंदर कौर ने पहला, बलजीत कौर ने दूसरा और अमिता हांडा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment