Friday, September 20, 2024
Home जालंधर Jalandhar: पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान, काटे कई चालान

Jalandhar: पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान, काटे कई चालान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों की अब खेर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ छेड़े अपने अभियान को गति प्रदान कर दी है। उक्त अभियान के तहत हरजिंदर सिंह पीपीएस, एसीपी मॉडल टाउन, जालंधर द्वारा बीते कल शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया था।
जिसके तहत शहर के मैनब्रो चौक और चुनमुन मॉल, जालंधर में नाकाबंदी और वाहन चेकिंग की गई, ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान की जा सके और तत्काल कार्रवाई की जा सके।

बताया जा रहा है कि यह विशेष अभियान कमिश्नरेट पुलिस, जालंधर की इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ईआरएस) टीम के सहयोग से एसएचओ, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 द्वारा चलाया गया। जबकि इस अभियान का उद्देश्य यातायात कानूनों की सख्ती से पालन सुनिश्चित करके और उल्लंघन करने वालों को दंडित करके सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाना था।

जानकारी के अनुसार इस अभियान के दौरान कुल 100 वाहनों की जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप 15 चालान किए गए, जिनमें अवैध काली फिल्म वाले वाहनों के 5 चालान, बिना नंबर प्लेट वाहनों के 4 चालान, बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 3 चालान, लाल बत्ती उल्लंघन के 2 चालान और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल के लिए 1 चालान शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment