Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर के सिविल अस्पताल में पीड़ित लड़की से मिलने पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना

जालंधर के सिविल अस्पताल में पीड़ित लड़की से मिलने पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने सिविल अस्पताल जाकर पीढ़ित लड़की एवं उसके परिवार वालों के साथ मुलाकात की है। जिसके बाद उन्होंने जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इतना ही नहीं उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टरो से भी मुलाकात कर सारे मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी जुटाई। इसके बाद डेलिना ने सर्किट हाउस जालंधर में भाजपा महिला मोर्चा की टीम एवं स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा समेत दलित समाज के नौजवान नेताओं से भी मुलाक़ात की है। इस घटना पर डेलिना ने बताया कि दिन-प्रतिदिन लड़की की हालत में सुधर देखने को मिल रहा है। जल्द वे स्वस्थ होकर अपने घर चली जाएगी।

इस घटना पर डेलिना बोली कि अभी लड़की के सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिसके बाद ही किसी निर्णय तक पहुंचा जा सकेगा। परंतु मौजूदा हालात को देख कर लग रहा है कि सबसे पहले लड़की को इलाज की जरूरत है। जिसको लेकर सिविल अस्पताल के डॉक्टर लगे हुए हैं। अगर इस मामले में किसी भी प्रकार से इलाज एवं जांच की आगे चलकर ज़रूरत पड़ी तो उस पर आयोग स्तिथि देख कर निर्णय लेगा।

इस दौरान सर्किट हाऊस में उनसे मिलने वालों में जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश भगत बॉबी, सोनू हंस, जिला प्रधान शमा चौहान, शालू, सीमा रानी, पार्षद राधिका पाठक, पल्लवी वर्मा, किरण भगत, निश्चल जी, स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा के नवदीप दकोया, दीपक बाली, वरी कलेर, मुक़ल भगत, अनिल हंस, अमित भगत, बाबा रवींद्र गिरी आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment