Friday, September 20, 2024
Home जालंधर स्वतंत्रता दिवस समागम को लेकर गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समागम को लेकर गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: शहर में स्वंतत्रता दिवस मौके 15 अगस्त को करवाए जाने वाले राज्य स्तरीय समागम की आज यहाँ स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में फुल ड्रैस रिहर्सल हुई। रिहर्सल दौरान डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने परेड कमांडर आई.पी.एस. अधिकारी वैभव चौधरी के नेतृत्व वाले मार्च पास्ट से सलामी ली। परेड में आर.ए.एफ.सी. आर.पी.एफ., आई.टी.बी.पी., जालंधर पुलिस कमिश्नरेट, आर.टी.सी. पी.ए.पी., आई.आर.बी.एन., पंजाब होम गार्ड, एन.सी.सी. (लड़के और लड़कियाँ), सरकारी कन्या सीनियर सेकैंडरी स्कूल नहरू गार्डन, लायलपुर खालसा सीनियर सेकैंडरी स्कूल ( लड़के), डी.एस.एस.डी.स्कूल, लायलपुर खालसा कन्या हाई स्कूल, सरकारी कन्या सीनियर सेकैंडरी स्कूल आदर्श नगर की टुकड़ियां और पी.ए.पी. जालंधर का ब्रास बैंड शामिल था।

इसके बाद अलग-अलग विभागों द्वारा विकास एंव लोक कल्याण योजनाओं को दिखाती झांकी पेश की गई। अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पी.टी. शो के बाद एच.एम.वी. कॉलेज, रेड क्रास स्कूल फार डीफ एंड डंब, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, एस.डी. फुल्लरवान सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावना से अलग-अलग संस्कृतिक पेशकारी दी। इसके इलावा गतका, टेंट पैगिंग और पी.ए.पी. के बैंड ने भी रिहर्सल दौरान शानदार पेशकारी दी। रिहर्सल का जायज़ा लेने उपरांत डिप्टी कमिश्नर ने ज़रूरी हिदायतें भी दी।

15 अगस्त को राज्य स्तरीय समागम दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान फहराएंगे राष्ट्रीय झंडा

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त के राज्य स्तरीय समागम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समागम को उचित ढंग से पूरा करने के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिवस को देश भक्ति भावना और उत्साह के साथ मनाने के लिए संभव प्रयास किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment