Home विदेश लंदन से मुंबई आ रही AIR INDIA की फ्लाइट में 5 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर की बिगड़ी तबियत, विमान में मची अफरा-तफरी

लंदन से मुंबई आ रही AIR INDIA की फ्लाइट में 5 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर की बिगड़ी तबियत, विमान में मची अफरा-तफरी

by Doaba News Line

लैंडिंग के बाद मेडिकल जांच के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को किया डिस्चार्ज

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में मेडिकल एमरजेंसी आने के चलते हाफदड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई आ रही फ्लाइट नंबर AI 130 में अचानक 5 यात्री और 2 क्रू मेंबर की अचानक तबियत बिगड़ने के चलते विमान की मुंबई में सुरक्षित लेंडिंग करवाई गई।

दरअसल लंदन से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर के दौरान कुछ यात्रियों सहित 2 क्रू मेंबर ने भी चक्कर आने और उलटी होने की शिकायत की। जिसके बाद विमान के मुंबई में लैंड होने के साथ ही सभी बीमार यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए तुरंत मेडिकल रूम में ले जाया गया। हालांकि मुंबई में विमान के लैंड होने से पहले ही एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम तैयार खड़ी थी। इस पूरे मामले की जानकारी एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बीते सोमवार को दी।

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई पहुंचने के बाद बीमार यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स को मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। बाद में तबियत में सुधार होने पर सबको डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है और जांच एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।’

You may also like

Leave a Comment